दरभंगा पुलिस का मद्यनिषेध पर बड़ा प्रहार, 1827 लीटर विदेशी शराब जब्त, कई थानों में ताबड़तोड़ कार्रवाई

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार (पटना) से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की गई है।

सिमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालजी ढाबा के पास से एक कंटेनर गाड़ी को जप्त करते हुए उसमें लदी 1827 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस दौरान कंटेनर चालक समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान
1. त्रिभुवन राय, पिता स्व. कपिलेश्वर राय, निवासी मोहनपुर, थाना मीनापुर
2. निरंजन प्रसाद सिंह, पिता कपिलदेव प्रसाद सिंह, निवासी बरैठा, थाना कटरा
दोनों जिला मुजफ्फरपुर के रूप में की गई है। यह कार्रवाई सिमरी थाना द्वारा की गई।

वहीं हायाघाट थाना क्षेत्र के कोठरा से एक शराब कारोबारी को मोटरसाइकिल पर शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक नीतीश कुमार (19 वर्ष), पिता सिकंदर साहनी, निवासी मानोपुर, थाना हायाघाट के पास से करीब 15 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई भी हायाघाट थाना द्वारा की गई।

मब्बी थाना कांड संख्या 20/26 के नामजद अभियुक्त अभिषितेष कुमार महतो, पिता स्व. शिवनाथ महतो, निवासी गेहूमी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में कोतवाली थाना कांड संख्या 16/26 के अभियुक्त विवेक कुमार झा, पिता अशोक कुमार झा, निवासी हनुमाननगर, थाना अलीनगर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसके अलावा लहेरियासराय थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर नशे की हालत में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में
रविकांत पांडे (बाकरगंज)
संजीव कुमार (मलिकपुर, जाले)
अजीत कुमार मिश्रा (लालपुर, सिंहवाड़ा)
ऋतिक पासवान (बलभद्रपुर)
संतोष झा (बलभद्रपुर)सभी जिला दरभंगा के निवासी हैं।

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी 1. रविकांत शाह पिता बिंदेश्वर शाह ग्राम साहो 2. रामविलास राय पिता तिरपाल राय 3. नवल किशोर राय पिता स्वर्गीय नथनी राय दोनों ग्राम महवा 4. विनोद यादव पिता दुनिलाल यादव 5. कपल पासवान पिता स्वर्गीय छीतन पासवान दोनों ग्राम पटनिया सभी थाना बिरौल जिला दरभंगा के विरुद्ध विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।

बिरौल थाना द्वारा की गई कार्रवाई