खोड़ागाछी खेल मैदान बना सामाजिक सौहार्द का गवाह, राष्ट्रगान की गूंज और खेल भावना ने जीता सबका दिल।
खोड़ागाछी खेल मैदान बना सामाजिक सौहार्द का गवाह, राष्ट्रगान की गूंज और खेल भावना ने जीता सबका दिल।
खोड़ागाछी खेल मैदान बना सामाजिक सौहार्द का गवाह, राष्ट्रगान की गूंज और खेल भावना ने जीता सबका दिल।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
खेल केवल हार-जीत का नाम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का एक सेतु भी है। बिरौल के खोड़ागाछी खेल मैदान में आयोजित ‘प्रशासन एकादश’ बनाम ‘नागरिक एकादश’ के बीच हुए रोमांचक टेनिस क्रिकेट मुकाबले ने इस बात को सच साबित कर दिया। अनुमंडल प्रशासन की इस अनूठी पहल ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि अधिकारियों और आम नागरिकों के बीच विश्वास और भाईचारे का एक नया अध्याय लिख दिया।
मैच की शुरुआत किसी उत्सव से कम नहीं थी। मध्य विद्यालय डुमरी के छात्र-छात्राओं ने मैदान पर अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। खिलाड़ियों के साथ छोटे-छोटे बच्चों की मौजूदगी और सामूहिक राष्ट्रगान ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। टॉस की औपचारिकता जदयू के जिला उपाध्यक्ष श्री संजीव कुमार झा ने पूरी कराई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रशासन एकादश ने 15 ओवरों में 125 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम वर्क ऐसा कि हर खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया। जवाब में नागरिक एकादश की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, लेकिन प्रशासन की सटीक लाइन-लेंथ और चुस्त फील्डिंग के आगे संघर्ष करती नजर आई। टीम ने जज्बा तो दिखाया, लेकिन 12 ओवरों में पूरी टीम सिमट गई। प्रशासन एकादश ने यह मुकाबला 16 रनों से अपने नाम कर लिया।
मैच के अंत में दरभंगा जिला पूर्वी भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
प्रशासन की ओर से एसडीओ शशांक राज (कप्तान), एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, हरी शंकर सुमन, आशीष कुमार, सुदीप पांडे, शहबाज अहमद, नबाव, दीपक कुमार समेत अन्य खिलाड़ी वहीं नागरिकों की ओर से कप्तान पप्पू सिंह, केशव चौधरी, नटवर चौधरी, अजय बिरौलिया, डॉ. इफ्तिखार सहित, कौशल बिरौलिया सहित अन्य खिलाड़ी टीम में शामिल थे
यह मुकाबला खोड़ागाछी के मैदान पर महज़ एक खेल नहीं था, बल्कि अनुमंडल प्रशासन द्वारा जनता के करीब जाने की एक सफल कोशिश थी। समापन पर एसडीओ शशांक राज ने दोनों टीमों के अनुशासन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का एक मंच बताया।