प्रशासन एकादशी ने मीडिया एकादश को दोस्ताना मैच में हराया

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा सदर के लोआम स्थित गंगा भगत खेल मैदान में रविवार को प्रशासन बनाम मीडिया के बीच दोस्ताना मैच खेला गया। मीडिया एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 94 रन बनाए, जिसमें राघव झा और मोहम्मद इम्तियाज ने अच्छे शुरुआत दी। जवाब में प्रशासन एकादश ने 9 ओवर 5 गेंद पर एक विकेट खोकर 95 रन बना लिए और जीत दर्ज की।

प्रशासन एकादश की जीत में आवास सहायक अनिल कुमार और प्रभारी थानाध्यक्ष निप्पू कुमार शर्मा की शानदार ओपनिंग पारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सर्वश्रेष्ठ बोलिंग का पुरस्कार सदर प्रमुख उदय कुमार साहनी को, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार निप्पू कुमार शर्मा को, वरीय खिलाड़ी का पुरस्कार सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार को और मैन ऑफ द मैच अनिल कुमार को दिया गया। बेस्ट क्षेत्र रक्षक का पुरस्कार मोहम्मद हाफिज को मिला। मैच में उत्साह बढ़ाने के लिए दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल पहुंचकर सभी खिलाड़ियों से मिलकर परिचय लेते हुए कहा कि मीडिया और प्रशासन के बीच दोस्ताना मैच खेल कर समाज को यह मैसेज दे रहे हैं कि प्रशासन और मीडिया समाज हित के लिए कार्य करते हैं इस मैच से समाज में अच्छा मैसेज जाएगा। वहीं विधायक श्री मंडल ने कहा कि अगर जमीन उपलब्ध हो जाता है तो ग्रामीण क्षेत्र में भी अच्छा स्टेडियम बनाने की पहल की जाएगी।

पत्रकार एकादशी की ओर से मनोज कुमार, शशि मोहन भारद्वाज, विशाल कुमार, राघव झा, अनिल भारती ,आर्य शंकर आशुतोष झा,राघव झा,विशाल कुमार,विजय कुमार सहनी,आदि ने भाग लिया, जबकि प्रशासन की ओर से सदर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार, निप्पू कुमार शर्मा, अनिल कुमार, रामबाबू शाह, लोआम सरपंच, मोहम्मद फैज, एएसआई अरुण कुमार पासवान, बृजेश सिंह राठौड़, उदय कुमार साहनी सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक खेल मैदान में मौजूद रहे।