सिमरी पुलिस ने चायपत्ती लड़ी कंटेनर से भारी मात्रा में किया विदेशी शराब बरामद ,चालक और खलासी गिरफ्तार
सिमरी पुलिस ने चायपत्ती लड़ी कंटेनर से भारी मात्रा में किया विदेशी शराब बरामद ,चालक और खलासी गिरफ्तार
सिमरी पुलिस ने चायपत्ती लड़ी कंटेनर से भारी मात्रा में किया विदेशी शराब बरामद ,चालक और खलासी गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया ,सिंहबाड़ा /विजय ठाकुर
सिमरी पुलिस ने शनिवार को एनएच 27 पर चायपत्ती लदे कन्टेनर ट्रक के अंदर बने तहखाने से 203 कार्टन में कुल 1827 लीटर विदेशी शराब बरामद कर चालक और खलासी को गिरफ्तार कर दो मोबाइल फ़ोन। भी बरामद किया है। रविवार को सिमरी थाना पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन ने कहा कि पटना मध निषेध एवं राज्य स्वापक ब्यूरो के द्वारा मिली सूचना पर पुलिस ने कारवाई कर उपलब्धि हासिल की है। इंस्पेक्टर शशिशंकर कुमार को शनिवार को रात बिठौली में वाहन चेकिंग कर रहे थे तो थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की मघ निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने बताया है कि सिमरी लालजी ढावा के पास कन्टेनर ट्रक BR01GP5264 का ट्रक लगी है। उसमे विदेशी शराब होने की संभावना है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई को लेकर बिठौली से प्रस्थान किया।लालाजी ढाबा के पास खड़ी कन्टेनर ट्रक से चालक मुजफ्फरपुर मीना पुर थाना के मोहनपुर निवासी कपलेश्वर राय के पुत्र त्रिभुबन राय(42) व खलासी मुजफ्फरपुर कटरा थाना के बरैठा निवासी कपिलदेव सिंह के पुत्र निरंजन प्रसाद (40)को विधिवत गिरफ्तार किया गया। ट्रक में लदे समान के बारे में पूछ ताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। विधिवत तलासी के नियमो का पालन एवं विडियोग्राफी व जाँच करने पर ट्रक पर लदे चापपति के कार्टून के अन्दर के ढाला में बॉक्स(तहखाना) खोलकर देखा गया तो उसमे रॉयल स्टैग 750 एम एल का 42 कार्टन,एमसी डाॅवेल का 750ML का 52 कार्टन कुल मात्रा 468 लीटर,रोयाल स्टाइल 750 ML का 109 कार्टन जिसकी कुल मात्रा 981 लीटर। कुल बरामद अरूणाचल निर्मित शराब की मात्रा 1827 लीटर पाया गया है। गिरफ्तार त्रिभुबन राय के पैन्ट से काला रंग का रेड्मी स्किन टच मोबाइल तथा खलाशी के पास से पोको कम्पनी का टच मोबाइल जब्त किया गया।इस बीच डीएनएक्स कम्पनी का 2223 पैकैट चाय पत्ती को विधिवत जप्ती की गई। जब्त विदेशी शराब का क्रय- विक्रय एव परिवहन करना एक संज्ञेय अपराध है।