कटका पंचायत में निःशुल्क बहुविशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन
कटका पंचायत में निःशुल्क बहुविशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन
कटका पंचायत में निःशुल्क बहुविशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /सिंहवाड़ा
कटका पंचायत के दहशिल स्थित बारात भवन में स्वामी विवेकानंद मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के तत्वावधान में एक निःशुल्क बहुविशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी शिविर के आयोजक कटका पंचायत के मुखिया कुमार किसलय रहे। मौके पर चिकित्सा शिविर में अस्पताल की ओर से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमरेंद्र नारायण एवं डॉ. विकास राय ने मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। शिविर में फार्मासिस्ट नवीन कुमार, नर्सिंग स्टाफ शिल्पा कुमारी एवं गणपत राय सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे। सहायक कर्मियों के रूप में विकास राणा, ऋतिक, बाबलू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के दौरान लगभग 400 मरीजों ने विभिन्न रोगों से संबंधित स्वास्थ्य जांच कराई तथा उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा मिलने से लोगों में काफी उत्साह देखा गया। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवक राजा पासवान, मोफिद, रामचंद्र सहनी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक विकास सदा की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुखिया कुमार किसलय ने कहा कि पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कराया जाता रहेगा।