मुजफ्फरपुर डीएम ने दिखाई सख्ती.. 22 कर्मी से हुआ शोकॉज,
लापरवाह कर्मी होंगे दंडित, अच्छे कर्मी होंगे पुरस्कृत
दस्तक 7मीडिया , दीपक कुमार /
जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनहित में जमीन से संबंधित मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। सरकार द्वारा निर्धारित विभिन्न पैरामीटरों पर आधारित कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर राज्य स्तरीय रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें पारु अंचल ने पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। पारु अंचल को इस रैंकिंग में 93.63 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
जिलाधिकारी ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताते हुए इसे टीमवर्क, सतत समीक्षा और जवाबदेही आधारित कार्य संस्कृति का परिणाम बताया है। उन्होंने अन्य सभी अंचलों को भी पारु अंचल से सीख लेते हुए इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रमुख कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा कार्य निष्पादन के लिए जिन प्रमुख बिंदुओं को आधार बनाया गया है, उनमें म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा टू, आधार सिडिंग ऑनलाइन, ऑनलाइन एलपीसी, ई-मापी, अतिक्रमण मामलों का निष्पादन, जमाबंदी तथा सरकारी जमीन की जांचोपरांत प्रविष्टि शामिल हैं। इन सभी मापदंडों पर पारु अंचल का प्रदर्शन राज्य स्तर पर अत्यंत सराहनीय रहा है।
आंकड़ों के अनुसार,
परिमार्जन प्लस में 93.83 प्रतिशत,
म्यूटेशन में 89.56 प्रतिशत,
अभियान बसेरा टू में 94.25 प्रतिशत,
आधार सिडिंग में 84.58 प्रतिशत,
ऑनलाइन एलपीसी में 99.24 प्रतिशत,
ई-मापी में 98.07 प्रतिशत,
अतिक्रमण मामलों के निष्पादन में 83.33 प्रतिशत,
जमाबंदी में 93.97 प्रतिशत तथा
सरकारी जमीन की जांच एवं एंट्री में 99.55 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है।
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि पारु अंचल ने न केवल कार्यों के निष्पादन में तेजी दिखाई, बल्कि गुणवत्ता और पारदर्शिता के मानकों पर भी खरा उतरने का प्रयास किया।
