बिरौल-घनश्यामपुर सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देशी शराब बरामद, कारोबारी फरार
बिरौल-घनश्यामपुर सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देशी शराब बरामद, कारोबारी फरार
बिरौल-घनश्यामपुर सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देशी शराब बरामद, कारोबारी फरार
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
शराबबंदी वाले राज्य बिहार में अवैध शराब के सिंडिकेट के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। बिरौल और घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित वाल्मीकि नगर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को संध्या में छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती क्षेत्र के वाल्मीकि नगर में अवैध देशी शराब एक घर में सप्लाई के उद्देश्य से छुपा कर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही बिरौल थानाध्यक्ष चन्द्र मणि के निर्देश पर एस आई मुन्नी कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब चिह्नित स्थान पर दबिश दी, तो वहां से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान पुलिस की भनक लगते ही शराब के धंधे में संलिप्त कारोबारी अंधेरे और भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस ने मौके से बरामद शराब को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि वाल्मीकि नगर में शराब के अवैध कारोबारी मुसहरु महतो के बंद कमरे से 25 लीटर देशी शराब की बरामदगी के बाद अब इसमें संलिप्त कारोबारी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।