एक माह में सुधार नहीं तो कड़ी कार्रवाई तय: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, खराब प्रदर्शन वाले अंचलों को चेतावनी, बेहतर काम करने वालों की पीठ थपथपाई
एक माह में सुधार नहीं तो कड़ी कार्रवाई तय: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, खराब प्रदर्शन वाले अंचलों को चेतावनी, बेहतर काम करने वालों की पीठ थपथपाई
एक माह में सुधार नहीं तो कड़ी कार्रवाई तय: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,
खराब प्रदर्शन वाले अंचलों को चेतावनी, बेहतर काम करने वालों की पीठ थपथपाई
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
माननीय उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को दरभंगा जिले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सख्त रुख अपनाया। लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में आयोजित समीक्षा बैठक की दूसरी पाली में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि खराब प्रदर्शन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं अमीन उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री ने खराब कार्यप्रणाली वाले अंचलों के डेटा के साथ समीक्षा करते हुए एक माह के भीतर स्थिति सुधारने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में सुधार नहीं होने पर कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
उपमुख्यमंत्री ने राजस्व कर्मचारियों एवं अमीनों के कार्यों की राजस्व ग्रामवार समीक्षा की और सभी अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करने का निर्देश दिया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले अंचल अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों की प्रशंसा कर उनका मनोबल भी बढ़ाया।
उच्चस्तरीय अधिकारियों की रही मौजूदगी
समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव सी.के. अनिल, सचिव जय सिंह, सचिव गोपाल मीणा, विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय, जिलाधिकारी कौशल कुमार, अपर सचिव आजीव वत्सराज, अपर समाहर्ता मनोज कुमार समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा उपनिदेशक श्रीमती मोना झा, विशेष कार्य पदाधिकारी मणिभूषण किशोर, श्रीमती सुधा रानी, सोनी कुमारी, अनुपम प्रकाश, नवाजिश अख्तर, सहायक निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री जूही कुमारी, आईटी मैनेजर श्री आनंद शंकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे।