माधव कांत चौधरी जी का निधन समाज के लिए एक युग का अंत है। शिक्षा और सादगी के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

कुशेश्वरस्थान पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के पिता और क्षेत्र के प्रतिष्ठित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक माधव कांत चौधरी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे एक समृद्ध वैचारिक विरासत और शिक्षित समाज की नींव छोड़ गए हैं।
माधव कांत चौधरी जी के निधन पर बिहार की राजनीति और सामाजिक जगत के प्रमुख व्यक्तित्वों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद सांभवी चौधरी और विधायक अतिरेक कुमार ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है। भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य मणिकांत मिश्र, कुशेश्वरस्थान पूर्वी मंडल अध्यक्ष रौशन राय और बिरौल मंडल अध्यक्ष पंकज झा ने शोक संवेदना व्यक्त की।
आरएसएस के विभाग कार्यवाह सनोज नायक और खंड कार्यवाह राजीव कुमार झा ने उनके समाज के प्रति योगदान को याद किया। अधिवक्ता नवीन आनंद, अधिवक्ता अश्विनी कुमार, शिक्षक प्रकाश चौधरी, गोपाल प्रसाद साह, गोविंद चौधरी और माधव चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
एक शिक्षक और प्रधानाध्यापक के रूप में माधव कांत चौधरी ने हजारों छात्रों का भविष्य संवारा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे न केवल एक कुशल शिक्षक थे, बल्कि एक मार्गदर्शक के रूप में भी समाज की सेवा करते रहे। उनके पुत्र घनश्याम चौधरी के माध्यम से उनका परिवार जनसेवा के कार्यों में सक्रिय है। लोगों ने कहा कि माधव कांत चौधरी जी का जाना समाज के लिए एक युग का अंत है। शिक्षा और सादगी के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।