उप नगर आयुक्त पर बर्बर लाठीचार्ज का आरोप, बर्खास्तगी की मांग को लेकर सैकड़ों दुकानदार आयुक्त से मिले
उप नगर आयुक्त पर बर्बर लाठीचार्ज का आरोप, बर्खास्तगी की मांग को लेकर सैकड़ों दुकानदार आयुक्त से मिले
उप नगर आयुक्त पर बर्बर लाठीचार्ज का आरोप, बर्खास्तगी की मांग को लेकर सैकड़ों दुकानदार आयुक्त से मिले
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
उप नगर आयुक्त जयचन्द्र अकेला को अविलंब बर्खास्त करने की मांग को लेकर दरभंगा नगर निगम व्यवसायी महासंघ ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक नायक के नेतृत्व में बी.के. रोड, लहेरियासराय के सैकड़ों दुकानदारों ने आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल हिमांशु कुमार राय से मुलाकात कर दस सूत्री मांगों से संबंधित एक लिखित आवेदन सौंपा।
दुकानदारों का आरोप है कि उप नगर आयुक्त ने दर्जनों असामाजिक तत्वों और पुलिस बल को निर्देश देते हुए कहा—
“सभी दुकानदारों को मारो, यहां से भगाओ।”
इसके बाद दुकानदारों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया, जिसमें दर्जनों दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए।
मीडियाकर्मियों से भी दुर्व्यवहार, कैमरे छीने गए
घटना के दौरान दर्जनों मीडियाकर्मी मौके पर मौजूद थे और पूरे घटनाक्रम का सीधा लाइव प्रसारण कर रहे थे। आरोप है कि उप नगर आयुक्त ने मीडियाकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार, धक्का-मुक्की और कैमरा छीनने जैसी हरकतें कीं।
हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप
दुकानदारों ने बताया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से यह मांग कर रहे थे कि वे अतिक्रमणकारी नहीं हैं।
पटना उच्च न्यायालय के CWJC 13134/24 के आदेश के अनुसार नगर निगम को पहले सभी विस्थापित दुकानदारों को बी.के. रोड में पुनः स्थापित करना था, उसके बाद ही दुकान खाली कराई जानी थी।
आरोप है कि उप नगर आयुक्त ने खुले तौर पर कहा कि
“मैं उच्च न्यायालय के आदेश को नहीं मानूंगा।”
गलत खेसरा पर दुकान तोड़ने का गंभीर आरोप
दुकानदारों ने सवाल उठाया कि जब खाली कराना था खेसरा संख्या 29496, तो फिर खेसरा 29495 पर स्थित दुकान संख्या 29, 30, 31 और 32 को क्यों तोड़ा गया?
नापी (मापी) की मांग भी नहीं मानी गई।
साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि नगर निगम ने 30 वर्षों तक कभी नोटिस या सूचना नहीं दी और अब अचानक कार्रवाई कर दी गई, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ।
निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का आरोप
दुकानदारों ने उप नगर आयुक्त पर यह भी आरोप लगाया कि उनके निजी व्यक्ति अवैध रूप से नगर निगम में कार्य कर रहे हैं तथा कनीय अभियंता जितेन्द्र कुमार एवं डिग्रीधारी रविंदर नारायण चौधरी से प्रभावित होकर जमीन कब्जा कराने के उद्देश्य से चारों दुकानों को तोड़ा गया।
आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
आयुक्त दरभंगा प्रमंडल हिमांशु कुमार राय ने पीड़ित दुकानदारों की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि
मीडियाकर्मियों के साथ हुई घटना की जांच के लिए पहले से गठित समिति इस पूरे मामले की भी जांच करेगी, और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
शिष्टमंडल में शामिल रहे
शिष्टमंडल में देवेन्द्र झा, पिंकी झा, शंकर चौधरी, प्रभाकर सिंह, दीपक जायसवाल, शंकर तिवारी, प्रवीण झा, राजू ठाकुर, अनिल सिंह, महेश चौधरी, दिनेश चौधरी, आनंद मिश्रा, लक्ष्मण चौधरी, मनोज चौधरी, बैजू ठाकुर सहित सैकड़ों दुकानदार उपस्थित थे।
बेता थानाध्यक्ष प्रकरण: सदर SDPO के जांच रिपोर्ट का इंतजार, ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगी गाड़ी का क्या मतलब ?इस बोर्ड के सहारे हो रहा था सरकार के पैसे का अप्रत्यक्ष रूप से गबन,और पुलिस को दिखाई जा रही थी हेकड़ी ?
कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक पारदर्शिता के क्षेत्र में हासिल कर ली हैं ऐतिहासिक उपलब्धियां : प्रो. दिलीप कुमार चौधरी