कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए दो थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती
कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए दो थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती
कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए दो थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की है। इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिसिंग में अनुशासन और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीनगर थानाध्यक्ष पुअनि विनय कुमार मिश्रा को बेता थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, अनुसंधान इकाई बहेड़ा में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार शर्मा को अलीनगर थाना का नया थानेदार बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि बेता थाना के पूर्व थानाध्यक्ष को करीब दो दिन पहले राहगीरों के साथ गाली-गलौज के मामले में एसएसपी द्वारा निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नए थानाध्यक्ष की तैनाती की है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बेहतर होगी और आम जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होगा।
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: NBW वारंटियों की धरपकड़, अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार
बेता थानाध्यक्ष प्रकरण: सदर SDPO के जांच रिपोर्ट का इंतजार, ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगी गाड़ी का क्या मतलब ?इस बोर्ड के सहारे हो रहा था सरकार के पैसे का अप्रत्यक्ष रूप से गबन,और पुलिस को दिखाई जा रही थी हेकड़ी ?