दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: NBW वारंटियों की धरपकड़, अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: NBW वारंटियों की धरपकड़, अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: NBW वारंटियों की धरपकड़, अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिले में कानून-व्यवस्था को मज़बूत बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दरभंगा पुलिस ने शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को व्यापक अभियान चलाया। इस क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत कई फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, वहीं अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन के विरुद्ध भी सख़्त कार्रवाई की गई।
केवटी थाना द्वारा न्यायालय के NBW के तहत सचिन कुमार, पिता संतोष पासवान, साकिन किसानरौनी, थाना केवटी, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
अशोक पेपर मिल थाना की कार्रवाई में राज कुमार मिश्रा, पिता श्याम चन्द्र मिश्रा, साकिन परमानंदपुर, थाना अशोक पेपर मिल, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
भालपट्टी थाना द्वारा न्यायालय के NBW के आलोक में मो0 सौकत अली, पिता अनबारुहक, साकिन मुरिया तथा अर्जुन सहनी, पिता लखेद्रा सहनी, साकिन फैजला—दोनों थाना भालपट्टी, जिला दरभंगा—को गिरफ्तार किया गया।
फेकला थाना की कार्रवाई में ललित राम एवं बैना राम, दोनों पिता प्रसादी राम, साकिन कुशोथर, थाना फेकला, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में नेहरा थाना द्वारा NBW वारंटी महादेव पासवान, पिता चंद्र पासवान, साकिन भोडा टोल राजवाड़ा, थाना नेहरा, जिला दरभंगा को भी गिरफ्तार किया गया।
अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढागा से विजय सदा, पिता पवन सदा को लगभग 08 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
नगर थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर से 18 लीटर देशी सोफिया शराब, 24 लीटर चुलाई शराब एवं 01 मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त दिनेश कुमार, पिता कपिलेश्वर सहनी उर्फ कप्पल, साकिन जितुगाछी शिवाजीनगर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही शराब सेवन के आरोप में अन्य 02 अभियुक्तों को भी पकड़ा गया।
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 40/26 (धारा 109 BNS) के प्राथमिकी अभियुक्त कुणाल किशोर मित्रा, साकिन गुदरी बाजार, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा तथा थाना कांड संख्या 46/26 के अभियुक्त सुधीर कुमार दास, मोहम्मद छोटे एवं भोले पासवान को भी गिरफ्तार किया गया।