दरभंगा में 31 जनवरी को भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, हर अंचल के लिए बनेंगे दो काउंटर, दूसरे अंचल के कर्मी करेंगे रजिस्ट्रेशन, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सुनेंगे आम लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याएं।
दरभंगा में 31 जनवरी को भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, हर अंचल के लिए बनेंगे दो काउंटर, दूसरे अंचल के कर्मी करेंगे रजिस्ट्रेशन, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सुनेंगे आम लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याएं।
दरभंगा में 31 जनवरी को भूमि सुधार जन कल्याण संवाद,
हर अंचल के लिए बनेंगे दो काउंटर, दूसरे अंचल के कर्मी करेंगे रजिस्ट्रेशन, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सुनेंगे आम लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याएं।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जमीन से जुड़े मामलों में आम लोगों को राहत देने और लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 31 जनवरी को दरभंगा जिले के लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे।
इस जन संवाद के दौरान उपमुख्यमंत्री स्वयं आम लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान का निर्देश देंगे।
हर अंचल के लिए दो-दो रजिस्ट्रेशन काउंटर
उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर संवाद कार्यक्रम में प्रत्येक अंचल के लिए दो अलग-अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे।
पहले काउंटर पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं मापी से संबंधित मामलों का पंजीकरण होगा।
दूसरे काउंटर पर भूमि विवाद, अतिक्रमण सहित अन्य सभी प्रकार की शिकायतों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
खास बात यह है कि हर काउंटर पर दूसरे अंचल के कर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी व्यक्ति को आवेदन देने से रोके जाने या पक्षपात की शिकायत न हो।
पूर्व आवेदकों को मिलेगी प्राथमिकता
उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जिन आवेदकों ने पहले भी अपनी समस्या को लेकर आवेदन दिया है और उसकी प्रति साथ लाएंगे, उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। पूर्व के जन संवाद में रजिस्ट्रेशन से जुड़ी शिकायतों के बाद यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन, 11 बजे से संवाद
आवेदनकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अंचलवार लगाए गए काउंटरों पर होगा।
इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक उपमुख्यमंत्री आम लोगों की समस्याएं अधिकारियों-कर्मचारियों को आमने-सामने बैठाकर सुनेंगे।
आवेदन में अंचल का नाम, आवेदक का नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा। इससे आगे की कार्रवाई की जानकारी आवेदक को मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से दी जा सकेगी। अधिकारियों ने अपील की है कि पूर्व में दिए गए आवेदन की प्रति भी साथ जरूर लाएं।
अधिकारियों की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों पर सख्ती
जन संवाद के बाद दोपहर 3:30 बजे से शाम 6 बजे तक ऑडिटोरियम में ही राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित होगी।
इस बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त, समाहर्ता, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी, अमीन एवं राजस्व कर्मचारी शामिल रहेंगे।
बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, मापी एवं अभियान बसेरा-2 की स्थिति की राजस्व ग्रामवार समीक्षा की जाएगी। सभी अंचलाधिकारियों, अमीनों और राजस्व कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। चिकित्सा एवं उपार्जित अवकाश को छोड़कर पूर्व स्वीकृत सभी अवकाश निरस्त माने जाएंगे।
ऑनलाइन व्यवस्था और सीएससी की सुविधा
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह के जन संवाद से भूमि मामलों में पारदर्शिता आएगी, विवाद कम होंगे और लोगों को समय पर सेवा मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जमीन से जुड़े कार्यों के लिए अब लोगों को दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि विभाग पूरी तरह ऑनलाइन है और ऑनलाइन प्रक्रिया की कम जानकारी रखने वाले लोगों के लिए हर अंचल में सीएससी केंद्र खोले गए हैं, जहां किसान और आम नागरिक सस्ती दर पर आवेदन कर सकते हैं।
सभी आवेदनों पर होगी कार्रवाई
उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जन कल्याण संवाद के दौरान रजिस्ट्रेशन होने वाले सभी आवेदनों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सभी आवेदनों को जन शिकायत पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और उस पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी आवेदक को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए दी जाती रहेगी।
ऐतिहासिक गौरव ब्रिटिश संसद में गूंजेगी भारतीय होम्योपैथी की धमक। लंदन के ‘पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर’ में रचा जाएगा नया इतिहास; डॉ.नीतीश चंद्र दुबे करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व।
पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि, कुष्ठ निवारण का दिया गया संदेश