ऐतिहासिक गौरव ब्रिटिश संसद में गूंजेगी भारतीय होम्योपैथी की धमक। लंदन के ‘पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर’ में रचा जाएगा नया इतिहास; डॉ.नीतीश चंद्र दुबे करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व।
ऐतिहासिक गौरव ब्रिटिश संसद में गूंजेगी भारतीय होम्योपैथी की धमक। लंदन के ‘पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर’ में रचा जाएगा नया इतिहास; डॉ.नीतीश चंद्र दुबे करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व।
ऐतिहासिक गौरव ब्रिटिश संसद में गूंजेगी भारतीय होम्योपैथी की धमक।
लंदन के ‘पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर’ में रचा जाएगा नया इतिहास; डॉ.नीतीश चंद्र दुबे करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व।
दस्तक7मिडिया, डॉ.सुष्मिता कुमारी, मुंगेर।
मुंगेर/ भारतीय चिकित्सा के इतिहास में 10 अप्रैल, 2026 की तारीख स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रही है। यूनाइटेड किंगडम की संसद (ब्रिटिश पार्लियामेंट) के परिसर में ‘वर्ल्ड होम्योपैथी समिट-2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह न केवल चिकित्सा जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि वैश्विक पटल पर भारत की सहज चिकित्सा पद्धति की ‘सॉफ्ट पावर’ का भी प्रमाण है।
इस समिट का आयोजन ‘बर्नैट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड’ की ओर से किया जा रहा है। प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नीतीश चंद्र दुबे इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की परंपरा और आधुनिक शोध का संगम प्रस्तुत करेंगे।
डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने बताया कि इस आयोजन में दुनिया भर के शीर्ष शोधकर्ता, वैज्ञानिक और नीति निर्माता शिरकत करेंगे। यह अवसर केवल भारतीय होम्योपैथी के लिए सम्मान की बात नहीं है, बल्कि यह उस ऐतिहासिक क्षण का प्रतीक है जब भारत की चिकित्सा परंपरा का उदय पूरी दुनिया देख रही है।
डॉ. दुबे ने इसे ‘गंगा की प्राचीन बुद्धि’ और ‘यूरोप के आधुनिक विज्ञान’ का मिलन बताया है।
समिट का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्लिनिकल सहयोग बढ़ाना और होम्योपैथी में हो रहे नए शोधों को साझा करना है। जिस ब्रिटिश धरती से कभी आधुनिक चिकित्सा के कड़े नियम बने, आज वहीं भारत की होम्योपैथी को ‘स्वर्ण युग’ के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।
मुजफ्फरपुर में नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के जेई समेत दो की मौत
दरभंगा में 31 जनवरी को भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, हर अंचल के लिए बनेंगे दो काउंटर, दूसरे अंचल के कर्मी करेंगे रजिस्ट्रेशन, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सुनेंगे आम लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याएं।