बेनीपुर व्यवहार न्यायालय में जदयू का महासदस्यता अभियान तेज, दर्जनों अधिवक्ताओं ने थामा जदयू का दामन

दस्तक 7मीडिया /

दरभंगा जिले में जनता दल यूनाइटेड का महासदस्यता अभियान लगातार गति पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज बेनीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में दरभंगा जिला जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार झा एवं जदयू विधि प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी के नेतृत्व में भव्य सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दर्जनों अधिवक्ताओं के साथ-साथ अधिवक्ता लिपिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने बिहार के विश्वकर्मा कहे जाने वाले माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा बिहार के चाणक्य और विकास पुरुष संजय कुमार झा के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अलीनगर प्रखंड अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार झा ने एनसीपी से इस्तीफा देकर जदयू की सदस्यता ली। उनके जदयू में शामिल होने को संगठन के लिए बड़ी मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार झा एवं विधि प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने पंडित सुशील कुमार झा का जदयू परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि “उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी तथा जनसरोकारों को और बल मिलेगा।”

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और महासदस्यता अभियान को ऐतिहासिक सफलता बताया गया।