दरभंगा पुलिस केंद्र में रैतिक परेड का आयोजन, एसएसपी ने किया निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया /

पुलिस केंद्र, लहेरियासराय, दरभंगा में रैतिक परेड का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी  के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड ग्राउंड का गहन निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सजगता एवं कार्यकुशलता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन तथा एकरूपता सुनिश्चित करना रहा। परेड के दौरान शारीरिक फिटनेस के लिए दौड़ एवं ड्रिल कराई गई। टर्नआउट चेक के तहत वर्दी की स्वच्छता, साज-सज्जा एवं अनुशासन की जांच की गई। टोलीवार ड्रिल कराकर समन्वय और एकरूपता पर विशेष ध्यान दिया गया।

इसके अतिरिक्त, दरभंगा पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों को मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास के लिए योग प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे वे तनावमुक्त रहकर बेहतर कार्य निष्पादन कर सकें।

निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरकों एवं साफ-सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। इस क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक सुधारों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।