अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए थाना भवन में कामकाज शुरू, एसएसपी के निर्देश पर बदली गई प्रवेश की राह
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए थाना भवन में कामकाज शुरू, एसएसपी के निर्देश पर बदली गई प्रवेश की राह
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए थाना भवन में कामकाज शुरू, एसएसपी के निर्देश पर बदली गई प्रवेश की राह
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल अंतर्गत आम लोगों की सुविधा के लिए नवनिर्मित बिरौल थाना भवन के द्वार खोल दिए गए हैं। अब क्षेत्र की जनता अपनी समस्याओं और शिकायतों के निवारण के लिए इस नए परिसर में प्रवेश कर सकती है।
बीते दिन जनसंवाद कार्यक्रम के सिलसिले में बिरौल पहुंचे वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने नए थाना भवन का बारीकी से मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और आम लोगों की सुगमता को प्राथमिकता दी। एसएसपी ने थानाध्यक्ष चन्द्र मणि को निर्देश दिया कि नए भवन में आने वाले फरियादियों को किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति न हो। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रेड्डी ने
पुराने थाना भवन के अभी पूरी तरह न हटने के कारण, वर्तमान में प्रवेश की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है।आम लोगों को थाना परिसर में प्रवेश करने के लिए परिसर के दाहिनी ओर स्थित मंदिर के पास वाले मार्ग का उपयोग में लाने और लोगों की सहूलियत के लिए मंदिर के निकट तत्काल एक बड़ा ‘सूचना बोर्ड’ लगाने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है, ताकि लोग बिना किसी भटकाव के सीधे नए भवन तक पहुंच सकें। यह वैकल्पिक मार्ग केवल पुराने थाना भवन के हटने तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद मुख्य प्रवेश द्वार को सुचारू कर दिया जाएगा।
नया भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिससे न केवल पुलिस कर्मियों को कार्य करने में आसानी होगी, बल्कि थाना आने वाले आम नागरिकों को भी बेहतर वातावरण मिलेगा। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है, और नए भवन की व्यवस्था इसी को ध्यान में रखकर की गई है।
वायरल गालीबाज दारोगा मामला: अर्टिगा गाड़ी पर ‘भारत सरकार’ बोर्ड बना रहस्य, चालक और महिला पर कार्रवाई न होने से उठे गंभीर सवाल,एसएसपी के कारवाई पर टिकी आम जनता और पुलिसकर्मियों की निगाहें।ट्रेफिक उल्लंघन मामले में एक महिला दों वीडियो ,दोनों वीडियो वायरल।
दरभंगा पुलिस केंद्र में रैतिक परेड का आयोजन, एसएसपी ने किया निरीक्षण