कर्पूरी चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को बांटे गए हेलमेट

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा शहर के कर्पूरी चौक पर आज सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक यातायात, दरभंगा ने किया, जिसमें पु0नि0 सह थानाध्यक्ष यातायात सहित अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ0 भीमराव अंबेदकर संस्थान के सहयोग से दोपहिया वाहन चालकों के बीच हेलमेट का वितरण किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, यातायात नियमों के पालन तथा हेलमेट पहनने के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सदैव यातायात नियमों का पालन करें और दोपहिया वाहन चलाते समय नियमित रूप से हेलमेट का प्रयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि यह जीवन रक्षक भी है।