जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने दत्तक गृह, मंडल कारा व बालगृह का किया निरीक्षण, कम उम्र, बुजुर्ग व मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों को मिलेगी विशेष विधिक सहायता
जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने दत्तक गृह, मंडल कारा व बालगृह का किया निरीक्षण, कम उम्र, बुजुर्ग व मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों को मिलेगी विशेष विधिक सहायता
जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने दत्तक गृह, मंडल कारा व बालगृह का किया निरीक्षण,
कम उम्र, बुजुर्ग व मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों को मिलेगी विशेष विधिक सहायता
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने दत्तक गृह, मंडल कारा एवं बालगृह का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में मंडल कारा में महिला एवं पुरुष वार्डों का बारी-बारी से भ्रमण कर बंदियों से उनके खान-पान, रहन-सहन तथा स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान जेल लीगल ऐड क्लिनिक का भी निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित जेल पीएलवी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उन बंदियों की विशेष रूप से जानकारी ली गई, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम होने के बावजूद जेल में लाए जाने की आशंका थी। साथ ही मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं 70 वर्ष से अधिक आयु के बंदियों की स्थिति पर भी ध्यान दिया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने बताया कि ऐसे बंदियों को विशेष रूप से निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराई जाएगी तथा उनकी जमानत एवं अन्य कानूनी अधिकारों के लिए संबंधित न्यायालय में आवश्यक आवेदन किया जाएगा।
निरीक्षण के समय पैनल अधिवक्ता मांडवी कुमारी, मंडल कारा के सहायक अधीक्षक अमित कुमार झा एवं पूनम कुमारी, दत्तक गृह की प्रबंधक अर्चना कुमारी, पीएलवी तौसीन परवीन, एएनएम माधवी सिंह सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।