फेंकला थाना क्षेत्र में चार बच्चे के पिता ने 14वर्षीय नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म ,आरोपी फरार।थानाध्यक्ष ने कहा फरार आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही हें छापेमारी।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा

फेकला थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया।इस मामले में फेंकला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हें। चार बच्चों के पिता टेंपो चालक ने नाबालिग बच्ची को जबरन टेंपो में बैठाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और जब बात चर्चा में आयी तो वह फरार हो गया।घटना मंगलवार की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

बताया जा रहा हें कि अपने दरवाजे पर  नाबालिग खेल रही थी। इसी दौरान करीब 35 वर्षीय आरोपी ने उसे जबरन टेंपो में बैठाया और सुनसान जगह पर  ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।इसके बाद नाबालिग किसी तरह घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गये और आरोपी टेंपो चालक की खोजबीन शुरू की, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। नाबालिग के परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत फेकला थाना अध्यक्ष से की।लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान टेम्पो चालक जशिम उर्फ उमिया नदाफ के रूप में हुई है। आरोपी के दो पुत्र और दो पुत्रियां यानि चार बच्चे हैं।

इस संबंध में फेकला थाना अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार ने बताया कि  परिजनों के लिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नाबालिग बच्ची का मेडिकल परीक्षण डीएमसीएच में कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।