समृद्धि यात्रा के दौरान दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा ,सबका सम्मान और जीवन को आसान बनाना ही सरकार का लक्ष्य, जन संवाद कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री—2005 से पहले का बिहार और आज का बिहार, फर्क साफ दिखता है।
समृद्धि यात्रा के दौरान दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा ,सबका सम्मान और जीवन को आसान बनाना ही सरकार का लक्ष्य, जन संवाद कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री—2005 से पहले का बिहार और आज का बिहार, फर्क साफ दिखता है।
समृद्धि यात्रा के दौरान दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा ,सबका सम्मान और जीवन को आसान बनाना ही सरकार का लक्ष्य,
जन संवाद कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री—2005 से पहले का बिहार और आज का बिहार, फर्क साफ दिखता है।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के क्रम में दरभंगा जिला स्थित नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित भव्य जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति को सम्मान देना और उसका जीवन यापन आसान बनाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 के बाद बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ और तब से राज्य निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले शाम के बाद लोग घर से निकलने में डरते थे, सामाजिक तनाव और दंगे आम बात थी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन आज बिहार में शांति, भाईचारा और सुरक्षित माहौल है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना में ऐतिहासिक सुधार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शुरू से ही शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। बड़े पैमाने पर सड़क, पुल-पुलियों का निर्माण, हर घर बिजली, नल का जल, शौचालय और पक्की सड़कों से टोलों को जोड़ने का कार्य पूरा किया गया।
उन्होंने बताया कि 2018 में ही हर घर बिजली पहुंचाई गई और आज अधिकांश घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है।
रोजगार, नौकरी और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-2 के तहत 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें अब तक
10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी
40 लाख लोगों को रोजगार
दिया जा चुका है।
आने वाले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि वृद्ध, दिव्यांग और विधवा पेंशन को बढ़ाकर 1100 रुपये किया गया है, जिससे 1 करोड़ 14 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
केंद्र सरकार का सहयोग, बिहार को मिल रही विशेष आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है।
2024 के केंद्रीय बजट में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए विशेष सहायता
2025 के बजट में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट, पश्चिमी कोसी नहर के लिए सहायता की घोषणा
2025 में बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का सफल आयोजन
इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
सात निश्चय-3 (2025–2030): विकास की नई रूपरेखा
मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले 5 वर्षों के लिए सात निश्चय-3 लागू किया गया है, जिसके अंतर्गत—
दोगुना रोजगार, दोगुनी आय
समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार
कृषि में प्रगति
उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य
सुलभ स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन
मजबूत आधारभूत संरचना
सबका सम्मान—जीवन आसान
जैसे महत्वपूर्ण लक्ष्य तय किए गए हैं।
दरभंगा के लिए बड़ी सौगातें
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले दरभंगा की स्थिति खराब थी, लेकिन अब जिले में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
दरभंगा मेडिकल कॉलेज को 2500 बेड का विस्तार
बिहार के दूसरे एम्स की स्थापना
आईटीआई, पैरामेडिकल संस्थान
तारामंडल, साइंस म्यूजियम
एयरपोर्ट का विस्तार
एलिवेटेड रोड, आरओबी, बाइपास, चौड़ी सड़कें
कुशेश्वरस्थान का विकास
सात निश्चय-3 के तहत जिले में रोजगार, उद्योग, डेयरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में बड़े कार्य किए जाएंगे।
जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का मखाना की बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
31 जनवरी को दरभंगा में होगा भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रेक्षागृह में राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़े मामलों पर होगी सीधी चर्चा
वायरल वीडियो के बाद एसएसपी ने बेता थानाध्यक्ष को किया निलंबित,वन-वे लागू कराने के दौरान हुआ विवाद, गाली-गलौज का वीडियो बना निलंबन की वजह ?