हथियार चलाना नहीं आता तो पुलिस की वर्दी उतार दें, अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: सम्राट चौधरी
हथियार चलाना नहीं आता तो पुलिस की वर्दी उतार दें, अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: सम्राट चौधरी
हथियार चलाना नहीं आता तो पुलिस की वर्दी उतार दें, अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: सम्राट चौधरी
दस्तक 7मीडिया /
बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिसकर्मियों को अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जिस पुलिसकर्मी को हथियार चलाना नहीं आता, वह इस्तीफा देकर घर चला जाए। बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिपुरा पंचायत के चेनपुर हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ निर्देश दे रखा है कि किसी भी पुलिसकर्मी का हाथ बंधा नहीं रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अब कोई भी अपराधी (क्रिमिनल) बच नहीं सकता। पुलिस को पूरी छूट दी गई है कि वह अपराध के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करे। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रहा है, तो उसे वर्दी में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि बदला हुआ भारत आज दुश्मन देशों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत इतना मजबूत हो चुका है कि दुश्मन देश आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकते। यदि पाकिस्तान कोई हरकत करता है, तो भारत उसका जवाब पहले से भी ज्यादा मजबूती के साथ देता है।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने चेनपुर में डिग्री कॉलेज की घोषणा की और एसडीएम को भूमि की जांच कर आवश्यक दस्तावेजों को दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में 72 वर्षीय योगेंद्र रविदास ने भी आंदोलन किया, जिस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रही है और उचित समाधान किया जाएगा।
उन्होंने दो टूक कहा बिहार में अपराधियों के लिए अब ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू है।
डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर ठगी: बिहार पुलिस की जनता से अपील ,”सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”
बेगूसराय जिला से चोरी हुआ दूध टैंकर दरभंगा में बरामद, कबाड़ में तब्दील करने की थी साजिश, अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़, चोरी का अवशेष खरीदारी करने वाले कई कबाड़ दुकानदार पुलिस के रडार पर