बरौनी से चोरी हुआ टैंकर दरभंगा में बरामद: काटकर कबाड़ में बेचने वाले अंतर-जिला गिरोह का भंडाफोड़
बरौनी से चोरी हुआ टैंकर दरभंगा में बरामद: काटकर कबाड़ में बेचने वाले अंतर-जिला गिरोह का भंडाफोड़
बरौनी से चोरी हुआ टैंकर दरभंगा में बरामद: काटकर कबाड़ में बेचने वाले अंतर-जिला गिरोह का भंडाफोड़
दस्तक7मिडिया बिरौल, दरभंगा।
बेगूसराय/दरभंगा। पुलिस ने एक बड़े अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बरौनी से चोरी हुए टैंकर के अवशेष बरामद किए हैं। यह गिरोह वाहनों को चोरी करने के बाद उन्हें टुकड़ों में काटकर कबाड़ के भाव बेचने का काम करता था। मामले का खुलासा दरभंगा जिले के बिरौल थाना अंतर्गत अहिलबाड़ा गांव में छापेमारी के दौरान हुआ।
जानकारी के अनुसार, बरौनी से टैंकर की चोरी के बाद बेगूसराय पुलिस लगातार गिरोह की तलाश में जुटी थी। टेक्निकल एनालिसिस और सर्विलांस की मदद से पुलिस को इनपुट मिला कि चोरी गया टैंकर बिरौल थाना क्षेत्र में है। इस ठोस सूचना के आधार पर बेगूसराय पुलिस ने स्थानीय बिरौल पुलिस के साथ मिलकर अहिलबाड़ा गांव में दबिश दी।
पुलिस जब अहिलबाड़ा गांव पहुंची, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। गिरोह ने पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के लिए पूरे टैंकर को गैस कटर से काटकर छोटे-छोटे हिस्सों में बांट दिया था। पुलिस ने मौके से वाहन के भारी मात्रा में कटे हुए पुर्जे और सामग्री बरामद की। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की टीम अहिलबाड़ा गांव निवासी हयूम खान के घर गोदाम में छापामारी कर इसका खुलासा किया है। पुलिस वाहन मालिक की मौजूदगी में कटे हुए मलबे को जब्त करने की प्रक्रिया जारी है। इस मामले में गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य सदस्य फरार बताया जा रहा है। गांव के लोगों को भी इस बड़े धंधे की जानकारी तब हुई जब पुलिस अहिलबाड़ा पहुंची।
वन वे उल्लंघन में बड़ा हादसा टला ,बाल बाल बच गये बेता थानाध्यक्ष और दों सिपाही ?चालक की दादागिरी ने उड़ाये पुलिस वालों के होश ,गुस्सा ठंडा होते ही …..और इंसानियत की पाठ पढ़ाकर गाड़ी को छोड़ दिया बेता थानाध्यक्ष ?
डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर ठगी: बिहार पुलिस की जनता से अपील ,”सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”