नगर अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार झा को गणतंत्र दिवस 2026 पर मिला प्रशस्ति पत्र

दस्तक 7मीडिया ,नवादा/

नगर अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक पु०नि० पंकज कुमार झा को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर बिहार पुलिस द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें अपने अंचल में प्रतिवेदित कांडों के प्रभावी निष्पादन, सभी मामलों में समयबद्ध आरोप पत्र समर्पण तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।

पु०नि० पंकज कुमार झा द्वारा नियमित रूप से अपने अंचल में दर्ज कांडों से अधिक मामलों का सफल निष्पादन कराया गया है, जो उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान उन्होंने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं, जिले के महत्वपूर्ण पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था संबंधी समस्या के त्वरित समाधान तथा पुलिस प्रशिक्षणार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण देने में भी उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।

इन सभी उल्लेखनीय उपलब्धियों के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक, नवादा द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान से पुलिस बल के अन्य कर्मियों में भी कार्य के प्रति उत्साह और प्रेरणा बढ़ी है।