बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उत्कृष्ट सोशल मीडिया निगरानी के लिए DIG मानवजीत सिंह ढिल्लो राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित

दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान प्रभावी सोशल मीडिया निगरानी, साइबर अपराध नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई व्यवस्था को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए मानवजीत सिंह ढिल्लो, पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG), आर्थिक अपराध इकाई (EOU), बिहार एवं नोडल पदाधिकारी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं साइबर क्राइम को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा सम्मानित किया गया।
उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं, अफवाहों और साइबर अपराधों पर कड़ी निगरानी रखते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिससे चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।