28 जनवरी को मुख्यमंत्री आगमन: दरभंगा में बदलेगा यातायात रूट, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
28 जनवरी को मुख्यमंत्री आगमन: दरभंगा में बदलेगा यातायात रूट, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
28 जनवरी को मुख्यमंत्री आगमन: दरभंगा में बदलेगा यातायात रूट, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरभंगा आगमन के अवसर पर दिनांक 28.01.2026 को यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु निम्नलिखित मार्ग निर्धारण एवं पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी
यातायात प्रबंधन
WIT (महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज) चौक से बेला मोड़ के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग के रूप में रेलवे स्टेशन जाने हेतु हसन चौक / भोगेन्द्र झा मार्ग का उपयोग किया जा सकता है।
रेलवे स्टेशन से दिल्ली मोड़ जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग
NH-27 की उत्तरी लेन (मुजफ्फरपुर से मधुबनी जाने वाली लेन) महिन्द्रा कट से बसैला कट के बीच पूर्णतः बंद रहेगी।
मुजफ्फरपुर से मधुबनी जाने वाले सभी वाहन महिन्द्रा कट से दाहिने (NH-27 की दक्षिणी लेन) होते हुए बसैला कट तक जाएंगे।
मधुबनी से मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाले सभी वाहन अपने निर्धारित लेन में ही चलेंगे। केवटी से दिल्ली मोड़ की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन कार्यक्रम समाप्ति तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
पार्किंग व्यवस्था
बहेड़ी की ओर से आने वाली सवारी गाड़ियाँ/बसें पोलो मैदान स्थित चिन्हित पार्किंग स्थल में, अथवा एकमी/शोभन होते हुए बाजार समिति स्थित चिन्हित पार्किंग स्थल में पार्क करेंगी।
बेनीपुर/बहेड़ा की ओर से आने वाली सवारी गाड़ियाँ/बसें दोनार पेट्रोल पम्प के पास यात्रियों को उतारकर वापस लौटने वाले लेन में पार्क की जाएंगी।
समस्तीपुर की ओर से आने वाली सवारी गाड़ियाँ/बसें एकमी/शोभन होते हुए बाजार समिति में पार्क करेंगी।
मुजफ्फरपुर/कमतौल/सिंधवाड़ा की ओर से आने वाली सवारी गाड़ियाँ/बसें बाजार समिति स्थित चिन्हित पार्किंग स्थल में पार्क करेंगी। सकरी/मधुबनी की ओर से आने वाली सवारी गाड़ियाँ/बसें बसैला मोड़ से पहले चिन्हित पार्किंग स्थल में पार्क की जाएंगी।
केवटी की ओर से आने वाली सवारी गाड़ियाँ/बसें मेघा एवं कोयला स्थान के बीच स्थित चिन्हित पार्किंग स्थल में पार्क करेंगी।
विशेष सूचना
कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आने वाली सवारी गाड़ियों/बसों के लिए पोलो मैदान में चिन्हित पार्किंग स्थल की समुचित व्यवस्था की गई है।