सरदार पटेल भवन में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन, उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ध्वजारोहण

दस्तक 7मीडिया /पटना 

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय उप-मुख्यमंत्री (गृह) मंत्री, बिहार  सम्राट चौधरी द्वारा सरदार पटेल भवन, पटना में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।

इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री (गृह) मंत्री ने देश एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाए रखने का संदेश दिया।

समारोह में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव  अरविन्द कुमार चौधरी सहित गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय के अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।