बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : उत्कृष्ट विधि-व्यवस्था एवं Zero-Repoll लक्ष्य प्राप्ति पर डीजीपी (अभियान) श्री कुंदन कृष्णन राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित

दस्तक 7मीडिया /

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राज्य में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक (अभियान) बिहार सह राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी कुंदन कृष्णन को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा सम्मानित किया गया।

चुनाव अवधि के दौरान बिहार पुलिस के प्रभावी नेतृत्व, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में सटीक पुलिस प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था के उत्कृष्ट संधारण के परिणामस्वरूप राज्य ने Zero-Repoll जैसे महत्वपूर्ण लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया। यह उपलब्धि न केवल बिहार पुलिस की पेशेवर दक्षता को दर्शाती है, बल्कि देशभर में एक आदर्श उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।

इस अवसर पर बिहार पुलिस परिवार की ओर से श्री कुंदन कृष्णन को इस विशिष्ट सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हे,यह सम्मान राज्य पुलिस बल के समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।