दरभंगा में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, आयुक्त ने किया मुख्य झंडोत्तोलन
दरभंगा में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, आयुक्त ने किया मुख्य झंडोत्तोलन
दरभंगा में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, आयुक्त ने किया मुख्य झंडोत्तोलन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा प्रमंडल कार्यालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर डीआईजी मिथिला क्षेत्र मनोज कुमार तिवारी, जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी सहित प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने तिरंगा फहराया, जबकि एसएसपी कार्यालय में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी तथा आईजी कार्यालय में डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने झंडोत्तोलन किया। जिले के सभी प्रखंडों, थानों एवं सरकारी कार्यालयों में भी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।
बहादुरपुर प्रखंड के औझल पंचायत अंतर्गत कदम चौक में आयुक्त हिमांशु कुमार राय एवं आईजी मनोज कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया, जिसमें जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण शामिल हुए।
मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में आयोजित हुआ, जहां आयुक्त ने परेड की सलामी ली। परेड में जिला सशस्त्र पुलिस, एनसीसी, गृह रक्षा वाहिनी, स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने भाग लिया। अपने संबोधन में आयुक्त ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जिले की उपलब्धियों की जानकारी दी।
समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली गईं, जिनमें शिक्षा विभाग प्रथम, अग्निशमन विभाग द्वितीय एवं आईसीडीएस तृतीय स्थान पर रहा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।