मानवता से बढ़कर जीवन में कुछ नहीं ,यही सबसे बड़ा धर्म हें :विधायक विनय चौधरी ,अग्नि परिवार के बीच राहत राशि वितरण के दौरान यह बात कहीं।
मानवता से बढ़कर जीवन में कुछ नहीं ,यही सबसे बड़ा धर्म हें :विधायक विनय चौधरी ,अग्नि परिवार के बीच राहत राशि वितरण के दौरान यह बात कहीं।
मानवता से बढ़कर जीवन में कुछ नहीं ,यही सबसे बड़ा धर्म हें :विधायक विनय चौधरी ,अग्नि परिवार के बीच राहत राशि वितरण के दौरान यह बात कहीं।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई मानव धर्म नहीं है। वे रविवार को बहेड़ी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मुरली गांव में शनिवार की देर रात अग्निकांड में पीड़ित परिवार को राहत राशि वितरण करते हुए उक्त बातें कही। ज्ञात हो कि शनिवार को देर रात अचानक ललित मंडल के घर में आग लगने से तीन घर में रखें लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति सहित घर जलकर राख हो गई। जिसमें ललित मंडल के पुत्र विशाल कुमार का भी जुलस्कर मौत हो गई जिसे पोस्टमार्टम के लिए रविवार को सुबह डीएमसी भेज दिया गया है। लेकिन विधायक श्री चौधरी के विशेष पहल पर घटना के 12 घंटे के अंदर सभी पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि प्रदान करने के लिए विधायक श्री चौधरी अंचल अधिकारी के साथ मुरली पहुंचकर पीड़ित डोली कुमारी, सुलेखा देवी एवं मीरा देवी को तत्काल 12000 रुपए का चेक प्रदान करते हुए , उपस्थित पदाधिकारी से आवास योजना के तहत गृह निर्माण का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया ।साथ ही झुलसकर कर हुई मौत के पीड़ित परिजन को चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि घटना दुर्घटना तो ईश्वर की कृपा है ।लेकिन बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार का स्पष्ट मानना है कि सरकार के सरकारी खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है और इस तरह के दर्दनाक स्थिति में बिहार सरकार के प्रशासन तत्परता के साथ 24 घंटा के अंदर पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर आपदा राहत राशि पहुंचा रहे हैं जो वर्तमान नीतीश कुमार के दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है ।नहीं तो पूर्व के समय में आपदा पीड़ितों को भी प्रखंड अंचल से लेकर जिला तक का चक्कर लगाते लगाते थक हार कर घर बैठ जाते थे और ईश्वरी कृपा मानकर अपने भाग्य को कोसते रहते थे लेकिन हमारी सरकार ने ऐसी आपदा पीड़ितों का अभिलंब संज्ञान लेते हुए राहत राशि पहुंचा रही है जिससे पीड़ित परिवारों को संबल मिल सके।मौके पर अंचलाधिकारी धनश्री बाला, मुख्य पार्षद मनोज लालदेव, बेनीपुर प्रमुख चौधरी मुकुंद रॉय, युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद सिंह,विजय महतो, संतोष साह,इन्द्र लालदेव,शर्मा जी पासवान,राजस्व कर्मचारी जीतीश कुमार, अशोक कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।