मिथिला माइनोरिटी डेंटल कॉलेज में 26 जनवरी से खेलकूद प्रतियोगिता जोश फेस्ट–2026 का आयोजन,आठ दिनों तक चलेगा खेल महोत्सव
मिथिला माइनोरिटी डेंटल कॉलेज में 26 जनवरी से खेलकूद प्रतियोगिता जोश फेस्ट–2026 का आयोजन,आठ दिनों तक चलेगा खेल महोत्सव
मिथिला माइनोरिटी डेंटल कॉलेज में 26 जनवरी से खेलकूद प्रतियोगिता
जोश फेस्ट–2026 का आयोजन,आठ दिनों तक चलेगा खेल महोत्सव फोटो दस्तक 7 मीडिया दरभंगा
मिथिला माइनोरिटी डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल,मनसुखनगर,एकमीघाट,लहेरियासराय,दरभंगा की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “जोश फेस्ट–2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता कॉलेज परिसर में 26 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस खेल महोत्सव में कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकगण भी किसी न किसी रूप में भाग लेंगे।
इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉलेज के प्रबंध निदेशक इम्बेशात शौकत ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोश फेस्ट–2026 का उद्घाटन 26 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे किया जाएगा,जबकि 1 फरवरी 2026 को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता पूरे आठ दिनों तक चलेगी,जिसमें कुल 14 विभिन्न खेल इवेंट शामिल किए गए हैं। प्रतियोगिता में क्रिकेट,बैडमिंटन,टेबल टेनिस,वॉलीबॉल,कबड्डी,खो-खो,शतरंज और कैरम जैसे इनडोर व आउटडोर खेलों के साथ-साथ एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़,लॉन्ग जंप,हाई जंप,शॉटपुट और डिस्कस थ्रो जैसे खेल शामिल हैं। इम्बेशात शौकत ने कहा कि कॉलेज के छात्र-छात्राएं दिन-रात पढ़ाई में व्यस्त रहते हैं,जिससे वे मानसिक रूप से थक जाते हैं। ऐसे में खेलकूद प्रतियोगिताएं न केवल उनके मानसिक तनाव को कम करती हैं,बल्कि आपसी भाईचारे,टीम भावना और समन्वय को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागी अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं और खेल मैदान पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। आयोजन समिति के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सक्रिय हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मिथिला माइनोरिटी डेंटल कॉलेज बिहार का ऐसा एकमात्र डेंटल कॉलेज है,जहां हर वर्ष इस तरह की भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। यह कॉलेज मिथिलांचल और उत्तर बिहार का एकमात्र पीजी डेंटल कॉलेज है,जहां आधुनिक तकनीक के माध्यम से अनुभवी और योग्य डॉक्टरों द्वारा दांतों का इलाज किया जाता है।कॉलेज में लगभग 37 वर्षों से बीडीएस की पढ़ाई हो रही है। इसके अलावा यहां 8 विभागों में स्नातकोत्तर की शिक्षा दी जाती है। साथ ही डेंटल हाइजिनिस्ट और डेंटल मैकेनिक्स जैसे डिप्लोमा कोर्स भी संचालित किए जाते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए. सुधीर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकगण भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस आयोजन पर खुशी जताई और इसे छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी बताया। इस अवसर पर कॉलेज के कई वरिष्ठ शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद थे,जिनमें डॉ. अभिषेक सिंघा रॉय (विभागाध्यक्ष,ऑर्थोडॉन्टिक्स),डॉ. तौसीफ फजल (ओएसडी),डॉ.हसन असरफ,डॉ.आदित्य पराशर,डॉ.मेधा सिन्हा,डॉ. रंजीत कुमार तिवारी सहित अन्य लोग शामिल थे।