भगत सिंह चौक पर बैठक संपन्न, विधायक करेंगे ध्वजारोहण, शहीद दिवस पर भव्य आयोजन की तैयारी
भगत सिंह चौक पर बैठक संपन्न, विधायक करेंगे ध्वजारोहण, शहीद दिवस पर भव्य आयोजन की तैयारी
भगत सिंह चौक पर बैठक संपन्न, विधायक करेंगे ध्वजारोहण, शहीद दिवस पर भव्य आयोजन की तैयारी
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
रविवार को शहीद स्मारक भगत सिंह चौक पर पूर्व मुखिया शत्रुघ्न महतो की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी गणतंत्र दिवस और 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के पुण्यतिथि (शहादत दिवस) कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निम्नलिखित तीन प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें इस वर्ष 26 जनवरी को झंडोत्तोलन गौड़ा बौराम के नवनिर्वाचित विधायक श्री सुजीत कुमार जी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। बैठक में 23 मार्च को महान क्रांतिकारी भगत सिंह का शहादत दिवस पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा शहीद स्मारक पर लगी खराब लाइटों और क्षतिग्रस्त ग्रिल की मरम्मत के लिए नगर पंचायत पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में मुख्य रूप से शत्रुघ्न सहनी (अध्यक्ष), राम उर्फ पप्पू सिंह,डॉ शशि भूषण महतो,अजय बिरौलिया,प्रदीप प्रधान,उत्तम सेनगुप्ता, रामबाबू माहथा और प्रभात सहनी सहित अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। बैठक के अंत में अध्यक्ष शत्रुघ्न सहनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।