दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
नेहरा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नेहरा थाना अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर निवासी रोहन कुमार सहनी उर्फ आर्यन, पिता राधे सहनी को पुलिस ने 01 देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर नगर थाना (लहेरियासराय) पुलिस ने भी गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 24.01.2026 को संध्या 08:45 बजे दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
1. लक्ष्मण कुमार, पिता फकीरा सहनी, निवासी मोहल्ला रामबाग किलाघाट
2. दीपक सहनी, पिता जगदीश सहनी, निवासी मोहल्ला नीमचौक, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से 01 देसी कट्टा एवं 02 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।