गणतंत्र दिवस के अवसर पर 67 महादलित टोलों में विशेष रूप से होगा झंडोत्तोलन एवं कार्यक्रमों का आयोजन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार जिले के चयनित 67 महादलित टोलों/ग्रामों में 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इन कार्यक्रमों के लिए प्रखंड स्तर से चयनित विशेष पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी पदाधिकारी अपने-अपने चयनित ग्राम/टोले में गणतंत्र दिवस से संबंधित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर सामान्य जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
गणतंत्र दिवस के दिन पूर्वाह्न में चयनित सार्वजनिक स्थल पर महादलित समुदाय के बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। झंडोत्तोलन के उपरांत प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस के महत्व एवं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख पदाधिकारी
आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा एवं पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा
बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत औझल पंचायत के कदम चौक में सम्मिलित होंगे।
जिलाधिकारी, दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा
दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या 33, रहमगंज धोबीटोल में भाग लेंगे।
संयुक्त सचिव-सह-बंदोबस्त पदाधिकारी
नगर निगम वार्ड संख्या 20, महादलित टोला भगवानदास।
नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम —
नगर निगम वार्ड संख्या 21, मुफ्ती मोहल्ला।
उप विकास आयुक्त, दरभंगा —
नगर निगम वार्ड संख्या 48, खाजासराय महादलित टोला। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी —
सदर प्रखंड अंतर्गत वासुदेवपुर पंचायत के राम टोल, वासुदेवपुर।
अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन)
बहादुरपुर प्रखंड के हरपट्टी पंचायत, पोखर भिंडा रविदास टोल।
अपर जिला दंडाधिकारी
नगर निगम वार्ड संख्या 23, राम टोल, किला घाट बाजीतपुर।
अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)
सदर प्रखंड के शीशों पश्चिमी, राम टोल मखनाही।जिला परिवहन पदाधिकारी
नगर निगम वार्ड संख्या 46, धनखड़ टोला, कबीलपुर।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी —
बहादुरपुर प्रखंड के डरहार पंचायत, अब्दुल्लाहपुर मुसहरी टोल।
प्रभारी जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, दरभंगा (श्री सत्येन्द्र प्रसाद) —
नगर निगम वार्ड संख्या 45, बलभद्रपुर नवटोल।