बिरौल,अंचल कार्यालय में उमड़ी फरियादियों की भीड़, CO आदित्य शंकर ने सुनी भूमि विवाद की समस्याएं
बिरौल,अंचल कार्यालय में उमड़ी फरियादियों की भीड़, CO आदित्य शंकर ने सुनी भूमि विवाद की समस्याएं
बिरौल,अंचल कार्यालय में उमड़ी फरियादियों की भीड़, CO आदित्य शंकर ने सुनी भूमि विवाद की समस्याएं
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन और जमीनी स्तर पर न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को बिरौल प्रखंड सह अंचल कार्यालय में ‘आम सुनवाई’ का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर की अध्यक्षता अंचलाधिकारी आदित्य शंकर ने की, जहाँ एक दर्जन से अधिक पेचीदा मामलों पर गहन सुनवाई हुई।
सुनवाई की खास बात यह रही कि इसमें वादी (शिकायतकर्ता) और प्रतिवादी (दूसरी पक्ष) दोनों को व्यक्तिगत रूप से बुलाया गया था। अंचलाधिकारी ने दोनों पक्षों के साक्ष्यों और दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया। कई मामलों में मौके पर ही आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया गया, जबकि कुछ जटिल मामलों में संबंधित राजस्व कर्मियों को स्थल जांच के निर्देश दिए गए।
सुनवाई के दौरान अंचलाधिकारी आदित्य शंकर ने स्पष्ट किया कि भूमि विवादों को लटकाना प्रशासन की प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को जमीन संबंधी विवादों के लिए अदालतों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए अंचल स्तर पर नियमित सुनवाई की जा रही है। पारदर्शिता और निष्पक्षता हमारी प्राथमिकता है।