शहर के चर्चित व्यवसायी से एक करोड़ बासठ लाख की ठगी के मामले मे अनुसंधान और पर्यवेक्षण शुरू ,दोनों ठग हैं फरार।
शहर के चर्चित व्यवसायी से एक करोड़ बासठ लाख की ठगी के मामले मे अनुसंधान और पर्यवेक्षण शुरू ,दोनों ठग हैं फरार।
दरभंगा ,संजय कुमार राय
डेढ़ करोड़ रुपये ठगी के मामले मे नगर थाना मे दर्ज कांड के मामले मे पुलिस का अनुसंधान और पर्यवेक्षण शुरू हो गया हैं।अब एसडीपीओ के पर्यवेक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही अनुसंधान की दिशा आगे बढ़ेगी और दोनों ठग की गिरफ्तारी हो सकती हैं।
शहर के चर्चित व्यवसाई दिनेश दारुका से एक करोड़ बासठ लाख रुपये ठगी के मामले मे ठग अभिषेक राज ने प्राथमिकी दर्ज होने से पहले साढ़े तीन लाख रुपये लौटाया हैं। यह राशि श्री दारुका को अभिषेक ने उस वक्त लौटाया जब उन्हें पता चला कि मेरे रुपये की ठगी इनलोगो ने कर ली हैं। अभिषेक राज का कहना हैं कि कंसल्टेंसी फीस हम तेरह लाख पचास हजार रुपये लिये थे जो हम आपको दें देंगे जिसमें साढ़े तीन लाख रुपये दिये हैं । डेढ़ करोड़ रुपये के बारे मे अभिषेक कह रहा हैं कि उसने टोयटा कंपनी को दिये हैं ।
अब सवाल उठता हैं कि जिस टाटा कंपनी के नाम और फर्जी मेल भेजकर उसने दारुका से कहा कि आपको टोयटा कंपनी का एजेंसी मिल गया हैं आप डेढ़ करोड़ रुपये टोयटा कंपनी के खाते पर डाल दीजिये। श्री दारुका ने अभिषेक राज द्वारा दिये गये खाते पर डेढ़ करोड़ रुपये रुपये दें दिये और वह रुपये संगीत जजोदिया के कहने पर श्री दारुका ने पैसे दिये थे।
इसका मतलब तो साफ हैं कि अभिषेक और जजोदिया ने मिलकर टोयटा कंपनी के नाम से फर्जी मेल आईडी एवं फर्जी कागजात बनाकर बेंक मे खाता खोला और एक बड़ी रकम को एजेंसी दिलाने के नाम पर ठग लिया।श्री दारुका द्वारा बार बार तागदा करने के बाद जब इन दोनों ने पैसा नहीं दिया तब थक हारकर श्री दारुका ने नगर थाने मे दोनो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया हैं। प्राथमिकी दर्ज होते ही संगीत यहॉं से फरार हो गया।
इस बीच अनुसंधानक ने अनुसंधान के क्रम मे दोनों ठगों का पता लगाने का प्रयास किया हैं लेकिन दोनों का अता पता नहीं चल रहा हैं। वैसे अभिषेक तो दिल्ली मे रहकर श्री दारुका से पैसों की ठगी की हैं और यह ठगी संगीत के कहने और जबरन जिद कर अभिषेक को पैसा दिलाने के बाद हुई हैं। संगीत पर श्री दारुका को भरोसा था। अब सदर एसडीपीओ इस मामले का पर्यवेक्षण कर रहें हैं।बताया जा रहा हैं कि दोनों ठग के परिजन से उन्होंने पूछताछ भी की हैं। अगर ये दोनों ठग पकड़े जाते हैं तो और भी कई मामलों से पर्दा उठ सकता हैं।
डीएमसीएच कर्मी के बेटे को चाकुओं से वार कर कर दिया बुरी तरह जख्मी। डीएमसीएच मे इलाजरत।
छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री को एक अखबार मे ब्यान देना पर गया उल्टा ,पार्टी का टिकट भाजपा तय करेगी या खुद पूर्व मुख्यमंत्री ?राजनांदगांव से और भी दावेदारों के नाम पर हो रही चर्चा।