दरभंगा /
बेता ओपी क्षेत्र के अल्लपट्टी मुहल्ले मे एक युवक को बदमाशों मे चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बदमाशों ने चाकू से उसके पीठ ,और बांह पर चाकू मारकर लहु लुहान कर दिया।
पूछने पर बताया गया कि युवक डीएमसीएच कर्मी मनोज मंडल का पुत्र हैं।

स्थानीय लोंगों का कहना हैं कि देर शाम मनोज का पुत्र घर से निकलकर कहीं जा रहा था इसी बीच पड़ोस के लड़कों से कहा सुनी हो गई। इसी बात पर पड़ोसियों के कुछ लड़कों ने उसपर चाकू से वार कर दिया जो उसके बांह मे लगी हैं यही नहीं उसके पीठ पर भी चाकू लगी हैं। स्थानीय लोंग और परिजन सभी मिलकर उसे डीएमसीएच मे भर्ती कराया हैं जहां उसका इलाज चल रहा हैं। अब सूचना मिल रही हैं पड़ोसी बदमाश के माता पिता मनोज मंडल पर समझौता के लिये दबाव बना रहें हैं। खबर लिखे जानें तक बताया जा रहा हैं कि उसका फ़र्द्ब्यान नहीं लिया गया हैं। जख्मी युवक सभी बदमाश का नाम बता रहा हैं।

