भाजपा नेता विष्णु सहनी की माता के निधन पर विधायक सुजीत कुमार ने जताया दुःख
भाजपा नेता विष्णु सहनी की माता के निधन पर विधायक सुजीत कुमार ने जताया दुःख
भाजपा नेता विष्णु सहनी की माता के निधन पर विधायक सुजीत कुमार ने जताया दुःख
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
भारतीय जनता पार्टी के मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ (बिरौल) के मंडल अध्यक्ष विष्णु सहनी की माता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं का तांता लगा हुआ है।
इसी क्रम में शुक्रवार को गौड़ा बौराम विधानसभा के विधायक सुजीत कुमार ने सुपौल बाजार स्थित विष्णु सहनी के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक श्री कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि माता का साया सिर से उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता।
विष्णु सहनी की माता के निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। मौके पर भाजपा मंडल बिरौल के अध्यक्ष श्रीकांत सहनी, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सहनी, सुपौल पंचायत के पूर्व मुखिया शत्रुघ्न सहनी, सुनील झा, जदयू के शंभू सहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की।
महिला थाना कांड संख्या 182/25 : अनुसंधान पर गंभीर सवाल, थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध ? गिरफ्तारी के निर्देश के बावजूद NBW नहीं, कांड दैनिकी में अहम तथ्यों की अनदेखी, कांड देनिकी में मौनी बाबा के तीन पिता और दो आधार कार्ड ,पूरे मामले ने उठाए कई गंभीर प्रश्न
सादगी और त्याग की प्रतिमूर्ति: डॉ. लक्ष्मण झा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि