नकाबपोश अपराधियों ने लूटे करीब साढ़े छः लाख रुपये , रुपये लूटकर हो गये फरार ,पुलिस की छापेमारी तेज।
नकाबपोश अपराधियों ने लूटे करीब साढ़े छः लाख रुपये , रुपये लूटकर हो गये फरार ,पुलिस की छापेमारी तेज।
बिरौल / दरभंगा।
थाना क्षेत्र के एस एच 56 पर सिसौनी-विशनपुर के बीच संध्या करीब 6 बजे बाइक सवार नकावपोश तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर एक कलेक्शनकर्ता से लाखों रुपये लूट कर फरार हो गया। एसडीपीओ के निर्देश पर बिरौल, बेनीपुर अनुमंडल की पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी कर सघन जांच शुरू कर दी है। कलेक्शनकर्ता बहेड़ा थाना क्षेत्र के बेनीपुर स्थित चौधरी किराना भंडार का स्टाफ व रोहाड़ गांव निवासी रतन कुमार कर्ण एवं दुकान के अन्य कर्मी व नवटोल निवासी योगेन्द्र पौद्दार एक साथ रुपये वसूली करने बिरौल आया था। इधर कलेक्शनकर्ता रतन कुमार के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है। लूट की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी स्वयं घटना स्थल पर पहुंच कर कुछ लोगों से पूछताछ कर कई महत्वपूर्ण विंदुओं पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा को आवश्यक निर्देश दिये। वहीं एसडीपीओ ने कलेक्शनकर्ता रतन कुमार कर्ण एवं उसके साथी योगेन्द्र पौद्दार के साथ घटित घटना की जानकारी प्राप्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतन और योगेन्द्र सुपौल बाजार के विभिन्न दुकानों से चौधरी किराना भंडार का बकाया रुपये कलेक्शन कर बाइक से बेनीपुर के लिए रवाना हो गया। इसी दौरान सिसौनी-विशनपुर के बीच बाइक पर सवार तीन नकावपोश अपराधियों ने ओवर टेक करते हुए कलेक्शनकर्ता को हथियार के बल पर रोक कर उसके बाइक के डिक्की में रखा 6 लाख 48 हजार रुपये लूट कर विशनपुर की ओर फरार हो गया। इस संबंध में एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि मामले का तहकीकात की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण विंदुओं पर जांच करने एवं अपराधियों के धरपकड़ के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है।
एसडीओ ने पैदल घुम कर सुपौल बाजार के निर्माणाधीन नाला व सड़क की वस्तु स्थिति से हुए अवगत, एसडीओ उमेश कुमार भारती के भ्रमण से बाजार वासियों में जगी आश, कहा अब होगा क्षेत्र का विकास।
डीएमसीएच कर्मी के बेटे को चाकुओं से वार कर कर दिया बुरी तरह जख्मी। डीएमसीएच मे इलाजरत।