घनश्यामपुर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
घनश्यामपुर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
घनश्यामपुर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
आगामी सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर घनश्यामपुर थाना परिसर में एसडीओ शशांक राज और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
एसडीओ शशांक राज ने पूजा समितियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। यदि कोई समिति नियमों का उल्लंघन करती पाई गई, तो आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विसर्जन जुलूस को सुव्यवस्थित करने के लिए प्रशासन जल्द ही एक आधिकारिक रूट चार्ट जारी करेगा। सभी पूजा समितियों को निर्धारित मार्ग का पालन करना अनिवार्य होगा। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने निर्देश दिया कि सभी पूजा समितियों को संबंधित थाने से लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति के पंडाल स्थापित करने या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों से अपील की गई कि वे पूजा के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसडीपीओ ने कहा कि त्योहार आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। हुड़दंग करने वाले या अफवाह फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेगा।