वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बहेड़ा थाना का वार्षिक निरीक्षण,दिये कई निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बहेड़ा थाना का वार्षिक निरीक्षण,दिये कई निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बहेड़ा थाना का वार्षिक निरीक्षण,दिये कई निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बहेड़ा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना में संधारित विभिन्न प्रकार के पंजियों एवं अभिलेखों की गहन जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क पंजी, लोकशिकायत पंजी, दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल पंजी, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी, हाजत पंजी, मालखाना, चार्जशीट, स्टेशन डायरी सहित अन्य पंजियों की जांच की गई।
जांच के क्रम में यह पाया गया कि थाना सिरिस्ता से संबंधित कई महत्वपूर्ण पंजी एवं संचिकाएँ—जैसे हत्या, लूट, डकैती, लोकशिकायत, हाजत, गिरफ्तारी आदि—विधिवत रूप से अद्यतन एवं संधारित नहीं हैं। साथ ही, थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के बीच सिरिस्ता से संबंधित पंजी/संचिकाओं का उचित वितरण भी नहीं किया गया है।
इस पर वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष बहेड़ा को अगले 15 दिनों के भीतर सभी पंजियों को अद्यतन करने का निर्देश दिया गया तथा कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।
दिए गए प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं—
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश।
कांडों में अविलंब गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश।
विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक निर्देश।
थाना में संधारित पंजियों एवं लंबित कांडों की समीक्षा कर अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश।
पीसी समीक्षा के दौरान समन, BW, NBW, इश्तिहार एवं कुर्की पंजी की समीक्षा की गई।
लंबित समन, BW एवं NBW की प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश।
इश्तिहार एवं कुर्की की प्राप्ति के 03 दिनों के भीतर तामिला का निर्देश।
थाना परिसर में साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश।
हाजत सुरक्षा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना के प्रशासनिक एवं अनुसंधान कार्यों में सुधार लाने पर विशेष बल दिया।