दरभंगा पुलिस की अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, NBW वारंटियों की धरपकड़

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।

बिरौल थाना कांड संख्या–38/26, दिनांक 21.01.26, धारा 25(1-B)A/26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी अभियुक्त नीतीश कुमार, पिता दिनेश सदा, निवासी लालपुर कटैया, थाना बिरौल, जिला दरभंगा को एक मोटरसाइकिल एवं एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई बिरौल थाना द्वारा की गई।

वहीं, कमतौल थाना कांड संख्या–13/26, दिनांक 12.01.26, धारा 109 BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी अभियुक्त रविन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ बिल्ला, ग्राम गोपालपुर, थाना कमतौल, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई कमतौल थाना द्वारा की गई।

इसके अलावा, माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी अरुण सहनी, पिता स्व० सरजू सहनी, निवासी जगदीशपुर, थाना नेहरा, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई नेहरा थाना द्वारा की गई।

इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी
1. अवधेश साह, पिता कारी साह
2. रामप्रीत साह, पिता राम दयाल साह
दोनों निवासी ग्राम भरवाड़ा, थाना सिंहवाड़ा, जिला दरभंगा को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई सिंहवाड़ा थाना द्वारा की गई।

वहीं, केवटी थाना कांड संख्या–316/25, धारा 109 BNS के तहत प्राथमिकी अभियुक्त मुन्ना यादव उर्फ नंदकिशोर यादव, पिता जगदीश यादव, निवासी नवटोली, थाना केवटी, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई केवटी थाना द्वारा की गई।