एसडीओ ने पैदल घुम कर सुपौल बाजार के निर्माणाधीन नाला व सड़क की वस्तु स्थिति से हुए अवगत, एसडीओ उमेश कुमार भारती के भ्रमण से बाजार वासियों में जगी आश, कहा अब होगा क्षेत्र का विकास।

बिरौल / दरभंगा।

अनुमंडल पदाधिकार उमेश कुमार भारती रविवार को सुपौल बाजार समेत कई जगहों का भ्रमण कर क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति एवं समस्या की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के क्रम में एसडीओ ने नगर पंचायत बिरौल के शहीद भगत सिंह स्मारक चौक,सिनेमा रोड,खेबा पुलघट पहुंचे।जहां सड़कों पर पसरे गंदगी को देख असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यहां सही तरीके से सफाई नहीं हो रही है। सुपौल बाजार मास्टर चौक निर्माणाधीन नाला एवं सड़क की स्थिति को देखने के बाद एसडीओ ने निर्माण कार्य रुकने का वजह लोगों से पूछा, लेकिन इसकी जानकारी नहीं रहने के कारण लोग कुछ भी नहीं बता पाये। इसी क्रम में लोगों ने बाजार की समस्या एवं वस्तु स्थिति से पदाधिकारी को अवगत कराया। एसडीओ ने निर्माण विभाग के अभियंता से बात करने का आश्वासन दिया। शांति समिति के सदस्य मनोज कुमार महतो ने बताया कि वर्षों बाद कोई एसडीओ क्षेत्र का जायजा एवं वस्तु स्थिति से अवगत होने आये है। सुपौल पंचायत के मुखिया मो.काशीफ ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी या कोई वरीय पदाधिकारी के क्षेत्र भ्रमण करने से प्रशासन और जनता के बीच का रिलेशनशिप मजबूत होगा।इससे क्षेत्र की समस्या का समाधान जल्द हो पायेगा।मालूम हो कि नये एसडीओ उमेश कुमार भारती विगत बीस वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान कई विभागों के पदाधिकारी रह चुके हैं। इन्हें सरकार के लगभग सभी विभागों का अनुभव प्राप्त है। जिसका लाभ बिरौल अनुमंडल के दस लाख आबादी को मिलने वाला है।