सरस्वती पूजा से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस का एक्शन, 247 डीजे जब्त…
सरस्वती पूजा से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस का एक्शन, 247 डीजे जब्त…
सरस्वती पूजा से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस का एक्शन, 247 डीजे जब्त…
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जिलांतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल 247 डीजे (DJ) जब्त किए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए चलाया गया।
मुजफ्फरपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, मर्यादित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।