सीवान के हुसैनगंज में जोरदार धमाका, एक व्यक्ति की मौत की सूचना, इलाके में दहशत
सीवान के हुसैनगंज में जोरदार धमाका, एक व्यक्ति की मौत की सूचना, इलाके में दहशत
सीवान के हुसैनगंज में जोरदार धमाका, एक व्यक्ति की मौत की सूचना, इलाके में दहशत
दस्तक 7मीडिया /
बिहार के सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक जोरदार धमाके की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया और लोग सहम गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, विस्फोट की आवाज दूर तक सुनी गई, जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।
घटना ऐसे समय में हुई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले में समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट की जगह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर बताई जा रही है, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं।
सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरन झा के निर्देश पर स्थानीय थाना पुलिस के साथ एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटनास्थल से पटाखों के अवशेष मिलने की बात कही जा रही है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक विस्फोट के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा था या किसी अन्य वजह से धमाका हुआ। मृतक की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों को लेकर भी जांच जारी है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।