वायरल वीडियो पर पुलिस का सख्त एक्शन, यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन पर ₹5,500 का चालान।

दस्तक 7मीडिया /

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो में एक वाहन चालक को खुलेआम यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए देखा गया, जो न सिर्फ उसकी बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकता था।इसीलिये दस्तक 7मीडिया आपको आगाह कर रहा हें कि सड़कों पर गाड़ी सुरक्षित तरीके से चलाए ,नहीं तो सोशल मीडिया का जमाना हें ,एक वीडियो के कारण आप पर भी लग सकता हें जुर्माना।स्टंट करने से भी हो जाएं सावधान।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित वाहन की पहचान की गई और नियमों के उल्लंघन के आरोप में ₹5,500 का चालान काटा गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो अब केवल मनोरंजन का विषय नहीं रह गए हैं, बल्कि इनके आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।

यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क पर लापरवाही, तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाना जैसी गलतियाँ अक्सर गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। कई बार छोटी-सी लापरवाही किसी की जान भी ले सकती है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित गति से वाहन चलाएं और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि भविष्य में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।