महिला मुखिया ने जताई जान का खतरा, सुरक्षा के लिए पुलिस से मांगा अंगरक्षक
महिला मुखिया ने जताई जान का खतरा, सुरक्षा के लिए पुलिस से मांगा अंगरक्षक
महिला मुखिया ने जताई जान का खतरा, सुरक्षा के लिए पुलिस से मांगा अंगरक्षक
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत राज रामनगर की वर्तमान महिला मुखिया नाशरीन खातून ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने थाना प्रभारी को एक आवेदन देकर भुगतान के आधार पर अंगरक्षक उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
मुखिया नाशरीन खातून ने पत्रकारों को बताया कि उनके पति रिजवान खान (उर्फ चांद खान) और उनके बच्चे बंगाल में व्यवसाय के सिलसिले में रहते हैं, जबकि वह बिहार में अपने घर पर अकेली रहती हैं। 2016 से लगातार मुखिया रहने के कारण क्षेत्र में उनकी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बढ़ गई है।
आवेदन में उन्होंने एक दर्दनाक पिछली घटना का उल्लेख किया है। वर्ष 2013 में उनके बेटे का बंगाल से अपहरण कर लिया गया था, जिसे बाद में बंगाल पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर जिले (दलसिंहसराय) से बरामद किया था। इस घटना के कारण उनका परिवार पहले से ही डरा हुआ है। मुखिया ने स्पष्ट किया है कि एक महिला जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें पंचायत के विभिन्न कार्यों और अधिकारियों से मिलने के लिए अक्सर अकेले आना-जाना पड़ता है। वर्तमान में राजनीतिक दुश्मनी और प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें अपनी जान पर हमले की आशंका बनी रहती है। मुखिया नाशरीन खातून ने थाना प्रभारी से विनम्र निवेदन किया है कि उपरोक्त परिस्थितियों और सुरक्षा जोखिमों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार भुगतान के आधार पर एक अंगरक्षक प्रदान किया जाए, ताकि वे निर्भीक होकर अपने पंचायत कार्यों का निर्वहन कर सकें।