अवैध शराब के खिलाफ दरभंगा पुलिस का सख्त अभियान, भारी मात्रा में शराब बरामद, कई गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा पुलिस अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

सिंहवाड़ा थाना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ग्राम सेरहाटोल में छापामारी की गई। इस दौरान करीब 100 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब, ड्राम एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। वहीं लगभग 700 लीटर अर्धनिर्मित देशी चुलाई शराब को विनष्ट किया गया।

इसी क्रम में सकतपुर थाना द्वारा माननीय न्यायालय से निर्गत NBW वारंटी के तहत
1. परमानंद सिंह (पिता–देवकी लाल सिंह),
2. रामचन्द्र सिंह (पिता–स्व0 जगत सिंह), दोनों साकिन कोपराह,
3. मोहम्मद मिसरुल (पिता–मोहम्मद मुसलीम), साकिन केथवाड़ा
को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुनः सिंहवाड़ा थाना द्वारा की गई कार्रवाई में 10 लीटर देशी चुलाई शराब एवं 750 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं जमालपुर थाना द्वारा 06 लीटर देशी शराब जप्त करते हुए एक महिला अभियुक्त शहनाज बेगम, पति–मोहम्मद कुर्बान, साकिन अमृत नगर, थाना जमालपुर को गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त APM थाना द्वारा माननीय न्यायालय से निर्गत NBW वारंटी के तहत
1. विकास यादव
2. कृष्णा यादव
दोनों पिता–स्व0 प्रेम यादव, साकिन शोभेपट्टी, थाना अशोक पेपर मिल, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।