शहर में बसंत पंचमी की धूम विद्या की देवी माँ सरस्वती की आराधना के लिए तैयारियां अंतिम चरण में

दस्तक7मिडिया, गुरुग्राम, दिल्ली।

देश भर में बसंत पंचमी के पावन पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। मंदिरों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बसंत पंचमी को ज्ञान, विद्या और कला की देवी माँ सरस्वती की आराधना के रूप में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। स्कूलों और कॉलेजों में सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पीले वस्त्र धारण करने और पारंपरिक व्यंजनों की तैयारी को लेकर भी लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। वहीं समाजसेवी इं आर के जायसवाल ने विद्यार्थियों के लिए संदेश देते हुए कहा कि सनातन धर्म में बसंत पंचमी ज्ञान, विद्या और नवचेतना का पर्व है। यह दिन माँ सरस्वती की आराधना के साथ विद्यार्थियों को अध्ययन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सभी विद्यार्थियों से अपील है कि वे इस पावन अवसर पर शिक्षा को अपना सर्वोच्च लक्ष्य बनाएं, समय का सदुपयोग करें और सकारात्मक सोच के साथ अपने भविष्य का निर्माण करें। सफलता का मूल मंत्र निरंतर अभ्यास, धैर्य और आत्मविश्वास है।