नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अलीनगर विधानसभा में जश्न, संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने दी बधाई

दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा
दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के महामंत्री संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने कहा माननीय नितिन नबीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है। उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी देश भर में नई ऊंचाइयों को छुएगी। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा माननीय नितिन नबीन एक ऊर्जावान और जमीन से जुड़े नेता हैं, जिनके संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को आगामी चुनावों में निश्चित रूप से मिलेगा। नितिन नबीन जी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है, और अब उनके मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती और अंत्योदय का संकल्प और भी दृढ़ होगा।”
संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा हमारा मानना है कि उनके नेतृत्व में भाजपा की विकासवादी राजनीति और प्रखर होगी और विपक्षी दल पूरी तरह से धराशायी हो जाएंगे। मिथिलांचल की धरती से उनका विशेष लगाव रहा है, हमें विश्वास है कि अब बिहार के विकास और संगठन विस्तार को एक नई गति मिलेगी। संजय सिंह पप्प सिंह ने कहा कि अलीनगर विधानसभा क्षेत्र की ओर से मैं उन्हें कोटि-कोटि बधाई देता हूं और उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना करता हूं।